
नगर पालिका परिषद बालोद के नव-नियुक्त एल्डरमेन जागेश्वर टीमर ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से लिया आशीर्वाद
जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन के प्रति जताया आभार, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद में एल्डरमेन (Alderman) का दायित्व मिलने के बाद नव-नियुक्त एल्डरमेन जागेश्वर टीमर (स्नेक मैन) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।




इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं छाया विधायक श्री राकेश यादव तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री शाहिद खान से भेंट कर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए नगरहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, रजत जैन एवं अभिन्न यादव भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने जागेश्वर टीमर को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनहित एवं नगर विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की




