Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेच रहे  आरोपी को दबोचा  आरोपी के कब्जे से 01 किलो 790 ग्राम गांजा, मोबाइल फोन जप्त किया गया 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 05.07.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे, केनाल रोड, खुर्सीपार भिलाई में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 01 किलो 790 ग्राम गांजा, बिक्री राशि एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत धारा 20(b), 27A एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 05.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल भेजा गया।

 

आरोपी का नाम :

1. नीरज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई।

जप्त

1. 01 किलो 790 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹89,500/-)

Related Articles

Back to top button