Uncategorized

10 जुलाई से बंद रहेगा बिलासपुर का रेलवे स्टेशन का गेट नंबर-4:नए-भवन के निर्माण कार्य के चलते फैसला;गेट नंबर-1 और 2 का इस्तेमाल करने की अपील

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का गेट नंबर 4, 10 जुलाई से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत नए स्टेशन भवन के निर्माण के कारण लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन आने-जाने के लिए गेट नंबर 1 और 2 का अधिक उपयोग करें।

रेलवे के पुनर्विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन को आधुनिक, अधिक सुविधाजनक और विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गेट नंबर 4 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

बुधवारी बाजार मेन रोड पर मुल्कराज होटल के सामने से गेट नंबर 4 तक जाने वाला मार्ग 10 जुलाई से बंद रहेगा। हालांकि, बुधवारी बाजार के पीछे स्थित सड़क मार्ग गेट नंबर 4 तक पहुंचने के लिए पहले की तरह खुला रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी कारणवश गेट नंबर 4 का उपयोग आवश्यक हो, तो वे बुधवारी बाजार के पीछे वाली सड़क का उपयोग करें। इस संबंध में जानकारी स्टेशन परिसर में पोस्टर और सूचना बोर्डों के माध्यम से भी दी जा रही है।

यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ और विशेष सहायता दल भी स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगे।

Related Articles

Back to top button