Uncategorized

भिलाई में धारदार हथियार  जी लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी को 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

By Dinesh chourasiya

भिलाई में धारदार हथियार  जी लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल


आज दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रा-मौर्या चौक के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार लोहे का चापड़ लेकर उसे लहराते हुए आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम सुखम पाल, उम्र 57 वर्ष, निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, होटल लोटस के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चापड़, अनुमानित कीमत ₹500, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 947/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. राम सुखम पाल, उम्र 57 वर्ष, निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, होटल लोटस के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️

 

Related Articles

Back to top button