AccidentAradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरछत्तीसगढ़राज्य
Trending

ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा, सड़क हादसे में प्लेसमेंट कर्मचारी की मौत

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद | 14 जून 2026

बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर पाररास गणेश मंदिर के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी वामेंद्र साहू (35) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वामेंद्र साहू सड़क पर गिर पड़े और दूसरी बाइक का लोहे का फुटरेस्ट उनके सिर में जा धंसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

 

 

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए कटर मशीन की मदद से लोहे के हिस्से को काटकर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल से ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेकिंग के दौरान बरती गई असावधानी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button