
देश-विदेश
जीरा शराब फैक्ट्री मामले में हाईकोर्ट ने कंपनी को दी राहत, फैक्ट्री से निकाला जा सकेगा इथोनाल
चंडीगढ़-जीरा की विवादित शराब फैक्ट्री मालबरोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कंपनी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी को फैक्ट्री के भीतर से इथोनाल निकालने की अनुमति देते हुए प्रबंध करने को कहा है।
दरअसल कंपनी ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट से इथोनाल निकालने की अपील की थी। सरकार की तरफ से फैक्ट्री बंद करने के आदेशों के बाद भी आंदोलनकारी अभी भी शराब फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इन हालातों में कंपनी चाहती थी कि फैक्ट्री के अंदर से इथोनाल निकाल लिया जाए।













