
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में आचार सहिंता के लगते ही बैनर-पोस्टर निकालने की कार्रवाई शुरू…..
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर – चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, राजस्थान,तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनावी तारीखों का जैसे ही ऐलान हुआ सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गयी।
आचार सहिंता के लागू होते ही बिलासपुर शहर में सरकारी, राजनैतिक बैनर पोस्टरों के निकालने की कार्रवाई शुरू हो गई। रेलवे क्षेत्र सहित पूरे शहर में लगे सरकारी व राजनैतिक बैनर पोस्टरों को निकाला जा रहा हैं













