Uncategorized

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर   AC बस पलटी, 5 की मौत 15 घायल, खिड़कियों से गिरे यात्री, दिल्ली से बिहार जा रही थी

By Dinesh Chourasiya

उन्नाव में डबल डेकर AC बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए।

हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद बस में घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद बस में यात्रियों का सामान बिखरा हुआ था। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।
पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बस को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।

 

 

खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Back to top button