Uncategorized

भिलाई के कैम्प 2 कसाई मोहल्ला में पुलिस की रेड सात  जुआ खेलते हुए दबोचा गए  आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 1200 रुपये जप्त कर जेल भेजा गया

By Dinesh chourasiya

दिनांक 24.05.2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान कुल 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 1200 रुपये बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।

 

▪️ आरोपी का विवरण :

1. दानिश कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कसाई मोहल्ला कैम्प-2 भिलाई।
2. विरेन्दर चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी 18 नम्बर रोड कैम्प-1 भिलाई।
3. मो. चांद, उम्र 24 वर्ष, निवासी चटाई क्वार्टर कैम्प-2 भिलाई।
4. मो. जाफर, उम्र 30 वर्ष, निवासी अहमद नगर कैम्प-2 भिलाई।
5. रितिक कोलते, उम्र 24 वर्ष, निवासी अण्डा चौक खुर्सीपार भिलाई।
6. रेहान हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी कसाई मोहल्ला गुरुद्वारा के पास कैम्प-2 भिलाई।
7. शेख अफरोज, निवासी भिलाई।

—0000—

Related Articles

Back to top button