Uncategorized

भिलाई में मकान निर्माण  से लोहा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का लोहा कबाड़ी गोदाम से बरामद

By Dinesh Chourasiya

प्रार्थी बलराम साहू निवासी ग्राम कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.05.2026 की रात्रि उसके बाड़ी में मकान निर्माण कार्य में उपयोग के बाद बचा हुआ लोहे का सरिया, पाईप, एंगल, प्लेट एवं अन्य सामग्री रखा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर संदेहियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही गुलाब सिंह राजपूत निवासी बिजली नगर छावनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी की सामग्री को सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय के कबाड़ी गोदाम गुरुदीप इंटरप्राईजेस, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई में बिक्री करना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर कबाड़ी गोदाम से चोरी गया लोहे का सरिया, पाईप, एंगल एवं अन्य सामग्री बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी गुलाब सिंह राजपूत को दिनांक 24.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश जारी है।।

आरोपी का नाम :

1. गुलाब सिंह राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी बिजली नगर छावनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

 

Related Articles

Back to top button