अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।







पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो गई हैं।
10 दिन के अंदर कम समय में ईंधन के दामों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। आज पेट्रोल 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।








