Uncategorized

भिलाई के इस आइसक्रीम फैक्ट्री  में निगम का छापा गंदगी एवम  आइसक्रीम डैमेज हालत में मिली  निगम ने  25 हजार का जुर्माना वसूला 

By Dinesh chourasiya

 

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन-2 वैशाली नगर के वार्ड क्र. 21 कैलाश नगर में संचालित आईसक्रीम फेक्टरी पर निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पांडेय जी के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला निरीक्षण करने पहुंचा।
निरीक्षण के दौरान कृष्णा फुड प्रोडक्ट नामक आईसक्रीम फेक्ट्री में कई कमरे, आफिस रुम, स्टोर रुम, डीप फिजर रुम व हाल बने हुए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की आईसक्रिमो का निर्माण और पेकेजिंग किया जा रहा था, स्टोर रुम के एक कोने एवं एक डीप फ्रीजर में लगभग 200 नग कुल्फियां डेमेज हालत में पिघली हुई अस्त व्यस्त बिखरी हुई एवं परिसर में स्टीक व रेपर फैले हुए पाई गयी।
आईसक्रीम निर्माण स्थल हाल को तत्काल सफाई करवायी गयी, पिघली व डेमेज आईसक्रिम को विनिस्टीकरण हेतु पंचनामा तैयार कर जप्त की गयी, संचालक पर गंदगी फैलाने/ पाये जाने पर 25,000 ₹ (पच्चीस हजार रुपए) का अर्थ दण्ड/ जुर्माना लगाया गया।
संचालक को मिक्चर मशीन, डीप फ्रिजर, स्टोर रुम, निर्माण एवं पेकेजिंग स्थल को साफ सुधरा रखने तथा खाद्य प्रदार्थों को शुद्ध और व्यवस्थित हालत में उपयोग करने की समझाइश दी गयी।
उपरोक्त स्थल जांच और निरीक्षण कार्यवाही में जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, वार्ड सुपरवाइजर व स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी सम्मिलित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button