
राष्ट्रीय
मां सोनिया के घर में शिफ्ट हो रहे राहुल गांधी…10 जनपथ भेजा जाa रहा सामान.. घर के साथ ही बदल जाएगा पता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही 10 जनपथ शिफ्ट होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में शिफ्ट होने लगा है।
राहुल गांधी के ऑफिस कामकाज के लिए घर की तलाश की जा रही है। पार्लियामेंट से राहुल गांधी की सांसदी जाने के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था।







राहुल गांधी अभी तक 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। साल 2004 में पहली बार लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें ये बंगला आवंटित हुआ था।
नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को अयोग्यता आदेश (24 मार्च) की तारीख से एक महीने के भीतर अपना सरकारी बंगला खाली करना था। इस नोटिस के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा था कि, वह बंगला खाली करने के नोटिस का पालन करेंगे।








