भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर रील बनाते समय तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का रिल बाजों की पुलिस ने निकाली रिल बाजीb
By Dinesh chourasiya

दिनांक 09.05.2026 को थाना छावनी पुलिस को मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें पावर हाउस बस स्टैंड के पास रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मोटर सायकल एवं बुलेट वाहन चालक द्वारा इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए देखा गया।







प्राप्त वीडियो के आधार पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल जांच कर वाहन चालकों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश पाण्डेय एवं रितेश साहू निवासी प्रगति नगर, नेहरू चौक, कैम्प-01 भिलाई बताया। आरोपियों का कृत्य सार्वजनिक मार्ग पर अन्य वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पाया गया।
मामले में आरोपी आकाश पाण्डेय के विरुद्ध अपराध क्रमांक 307/2026 एवं आरोपी रितेश साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ आरोपी का नाम :




1. आकाश पाण्डेय, निवासी प्रगति नगर नेहरू चौक, कैम्प-01 भिलाई।
2. रितेश साहू, निवासी प्रगति नगर नेहरू चौक, कैम्प-01 भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. मोटर सायकल।
2. बुलेट वाहन।




