Uncategorized

CG में 30 फीट नदी में कार गिरी 4 की मौत रायपुर से कवर्धा शादी में जा रहे थे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास कार का बैलेंस बिगड़ा और पलटते हुए 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को हादसे की सूचना दी

2 घायलों का इलाज जारी

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

पुलिस बोली- पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव

पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button