Uncategorized

दुर्ग कलेक्टर ने  महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र का किया निरीक्षण  कलेक्टर ने स्वयं काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर संबंधित पक्षों का परामर्श कर प्रक्रिया को समझा गया

By Dinesh chourasiya

आज दिनांक 03.05.2026 को महिला थाना, दुर्ग स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित काउंसलिंग प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर द्वारा सभी काउंसलरों से मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव, काउंसलिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही परिवारिक विवादों के निराकरण हेतु अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।

रविवार को आयोजित पुरुष पक्ष की शिकायतों के संबंध में आयोजित काउंसलिंग सत्र में कलेक्टर द्वारा स्वयं सहभागिता करते हुए संबंधित पक्षों को परामर्श दिया गया तथा काउंसलिंग प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा गया। उन्होंने प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए।

 

Related Articles

Back to top button