Uncategorized

भिलाई में सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग पार्किंग से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996 विधिवत बरामद कर जप्त 

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी अरमान अली, निवासी खेरधा द्वारा दिनांक 23.04.2026 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.04.2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996 को सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग के पास पार्क कर कार्य हेतु गया था, वापस आने पर स्कूटी चोरी होना पाया गया।

रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही लक्ष्मण बारले को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को दिनांक 02.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. लक्ष्मण बारले, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग

▪️ जप्त

1. स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996

 

Related Articles

Back to top button