Uncategorized

भिलाई पावर हाउस में अवैध शराब बेचते एक युवक  पकड़ाया  आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम जप्त 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि होंडा शोरूम खंडहर के पास रायपुर रोड पावर हाउस भिलाई क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर लाभ अर्जित करने हेतु अधिक मात्रा में मदिरा रखे हुए है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम रवाना कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी एस योगेश उम्र 24 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे, सड़क नं. 08, स्वीपर मोहल्ला, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ आरोपी का नाम :

1. एस योगेश, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 30 नग पौवा शोले देशी मसाला शराब कीमती 3000 रुपये।
2. शराब बिक्री रकम 250 रुपये।

Related Articles

Back to top button