Uncategorized

दुर्ग में IPL ऑनलाइन सट्टा खिलाते 02 आरोपी रंगे हाथ दबोचे गए  आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाते थे आरोपी नगदी रुपये एवं 04 मोबाइल कुल 64,600/- रुपये जप्त

By Dinesh chourasiya

दिनांक 28.04.2026 को थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढोर स्थित ग्राम में आईपीएल क्रिकेट मैच ( राजस्थान बनाम पंजाब) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर उतई पुलिस व एसीसीयू द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए, जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसों का दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से समूह बनाकर फोन में पैसे की डीलिंग कर सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया जिन लोगो के द्वारा सटटा खेला जा रहा था पुलिस उनकी भी पता तलाश कर रही है।

मामले में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. अविनाश मिश्रा
2. लोकेश सोनबोई
▪️ जप्त सामग्री :

1. 04 नग मोबाइल फोन, 2 नग सट्टा पर्ची
2. नगदी रकम600 रुपये
कुल जुमला –64,600/- रुपये

 

 

Related Articles

Back to top button