
भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी, बन गए पति-पत्नी, अपने ही भाई की दुल्हन बनी युवती बोली- इश्क में सब जायज है
By Dinesh chourasiya
भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी, बन गए पति-पत्नी, अपने ही भाई की दुल्हन बनी युवती बोली- इश्क में सब जायज है
नई दिल्ली: जैसे-जैसे हम आधुनिक युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे रिश्तों की मर्यादा को भूलते जा रहे हैं। मर्यादा भूलते जा रहे लोगों की करतूतें आए दिन समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम देखने को मिलता है। वहीं, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि भाई बहन ही आपस में शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एम मामला इन दिनों मिर्जापुर से सामने आया है, जहां एक युवती अपने भाई की पत्नी बन गई।







मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बहन ने अपने ही ममेरे भाई से शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगभग 5 सालों से अफेयर चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। जिस दौरान शादी हो गई तो सभी रिश्तेदार अपने घर जाने लगे। इसी समय युवती को भी उसके परिवार वाले साथ ले जाने लगे, लेकिन तभी युवती ने अपने घर वापस जाने से मना कर दिया। वो कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है।
Read More: अगले 18 घंटे तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट




इसी दौरान लड़का भी बोलने लगा कि वह भी उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। लड़का और लड़की आपस में भाई-बहन लगते थे। युवक मामा का बेटा था और युवती बुआ की लड़की। ऐसे में परिवार और रिश्तेदार सोच में पड़ गए कि भाई-बहन की शादी कैसे हो सकती है। सभी ने इस शादी के लिए मना किया।लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से साल 2017 से प्यार करते हैं और शादी रचना चाहते हैं।
Read More: Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक में शुरू हुआ ‘वोट फ्रॉम होम’, ऐसे लोगों को मिलेगी सुविधा, मतदान के समय होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
जोड़े की जिद के आगे किसी की न चली और सभी को उनके रिश्ते के आगे झुकना पड़ा। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने 15 मार्च 2023 को गांव के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी में गांव के काफी लोग भी शामिल हुए। दोनों अपनी शादी के बहुत बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।







