Uncategorized

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा…10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी:दसवीं की परीक्षा 21,बारहवीं की 20 फरवरी से होगी शुरू, डेढ़ महीने पहले माशिमं ने शेड्यूल किया जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी।

बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं। माशिमं ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के फॉर्म और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

पहली बार डेढ़ महीने पहले टाइम टेबल जारी

माशिमं हर साल दिसंबर के अंत तक बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करता है। इस समय तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर दिए जाते थे। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड में सीबीएसई पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है।

छात्रों के लिए एक्सपर्ट की सलाह

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं बिना किसी समस्या के ठीक तरह से हो सकें।

इस टाइम टेबल की मदद से छात्र अपनी पढ़ाई की प्लानिंग पहले से बना सकेंगे और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

पढ़ें कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

तारीख विषय
21 फरवरी हिंदी
24 फरवरी अंग्रेजी
26 फरवरी सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी विज्ञान
6 मार्च गणित
9 मार्च संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उड़िया
11 मार्च ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन , बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस , ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार
13 मार्च केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक और बधिर छात्रों के लिए ड्रांइग एंड पेंटिंग

अब पढ़ें कक्षा: 12वीं का टाइम टेबल

तारीख विषय
20 फरवरी भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)
23 फरवरी राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520). शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)
25 फरवरी संस्कृत
27 फरवरी जीव विज्ञान (203/803) अर्थशास्त्र (303) पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)
2 मार्च गणित (204/804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164) कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)
7 मार्च समाजशास्त्र (104)
10 मार्च अंग्रेजी (020/820)
12 मार्च इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राईंग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन) (610)
14 मार्च हिंदी
16 मार्च रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (952). ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्युनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एंड वेलनेस (959). इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (960)
17 मार्च मराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलगू (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839). कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842)
18 मार्च मनोविज्ञान (105)

Related Articles

Back to top button