Uncategorized

दुर्ग के धमधा में मिनी बस ने बाइक को टक्कर मारी,दो की मौत  भतीजे की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

ग्राम गिरहोला निवासी हरीश चंद्र यादव (48 वर्ष) और भोले यादव (35 वर्ष) अपने भतीजे की बारात से लौट रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक हरीश चंद्र यादव और भोले यादव अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (CG 07 CX 7712) से बरहापुर से धमधा लौट रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर जा रही एक मिनी बस (CG 07 E 0669) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बस की तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी भीषण थी। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

भतीजे की बारात में शामिल होने आए थे बाइक सवार

बताया गया है कि मृतक अपने भतीजे प्रहलाद यादव की बारात में शामिल होने धमधा आए थे। परिवार में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे के बाद गम में बदल गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button