
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कोटमी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं, रायपुर में दिन भर बदली छाई रही और हवाएं चली।







मौसम विभाग ने 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मैनपाट में मंगलवार रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सड़कों से लेकर मैदानों तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ था, लेकिन अगले 4 दिनों में इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर 2-4 डिग्री की बढ़ सकता है।




पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 37.4°C दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट, रायपुर में 16.5°C रहा जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है।




