Uncategorized

भिलाई में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाईं लड़कियां, कॉलोनी के मकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, दूसरी जगहों पर भी सप्लाई होती थी सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 भिलाई के नेहरू नगर में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां मिली है। इन्हें बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बुलाया गया था। उन्हें दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था।

पुलिस ने सभी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने सभी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। जहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने मंगलवार रात को अपना प्वाइंटर भेजकर इन्हें पकड़ने की प्लानिंग की।

रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि, यहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जिन महिलाओं को कस्टडी में लिया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रहने वाली युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ग्राहक और सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

लड़कियों को बाहर करते थे सप्लाई

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कमरे में मिले हुक्का समेत आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए कैश और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है। इसके हुक्का भी मौके से मिले हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि, संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। वो बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी, फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी।

Related Articles

Back to top button