
Uncategorized
बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल:पुलिस की टीम मौके पर पहुंची; पांच लोग पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के सरनाटोली गांव के खेत में 5 एकड़ एरिया में अफीम की फसल मिली।







मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। जांच में पचा चला है कि झारखंड के लोगों ने खेती थी, इससे पहले जशपुर के एक बीजेपी नेता से संपर्क किया था। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।
वहीं, दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।








