Uncategorized

छत्तीसगढ़ में अतिक्रमण-धान खरीदी केंद्रों में चूहे पर सदन में हंगामा:कांग्रेसी बोले- मुसवा के नाम पर भ्रष्टाचार किया, नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे, सस्पेंड

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष ने धान खरीदी केंद्रों में चूहों द्वारा धान खाने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे आसंदी ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और कई सदस्य गर्भगृह (वेल) में पहुंच गए, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि चूहों के कारण सरकार के कुप्रबंधन से लगभग 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जबकि भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धान की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही।

स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्य फिर से वेल में पहुंचे और निलंबित हुए। इसके बाद सदन परिसर में कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और ‘मुसवा’ के नाम पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

इससे पहले सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मुद्दे पर जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई थी। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने सहकारी केंद्रीय बैंक भवन निर्माण का मामला उठाते हुए कहा कि वर्क ऑर्डर, टेंडर और भूमि पूजन के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button