Uncategorized

दुर्ग जिले के अलग अलग थाने में होली पर मारपीट के 51 मामले दर्ज: छावनी थाने में महिला-आरक्षक की पिटाई का मामला 

By Dinesh chourasiya

होली के दिन दुर्ग जिले में कई जगह विवाद और मारपीट की घटनाएं हुईं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के कुल 51 मामले दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा विवाद होली खेलने के दौरान मामूली बातों और पुरानी रंजिश को लेकर हुए।

वहीं एक मामले में थाना छावनी में तैनात महिला आरक्षक को ड्यूटी के दौरान हाथ-मुक्कों से पीटा गया और उसके बाल भी नोचे गए। दूसरी घटना जामुल थाना क्षेत्र की है, जहां बलौदाबाजार न्यायालय के स्टेनोग्राफर की भीड़-भाड़ में हॉर्न बजाने के बहाने आरोपियों ने पिटाई की और गाड़ी को नुकसान पहुंचाया।

इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में मामूली बातों और पुरानी रंजिश की वजह से भी मारपीट की घटनाएं हुईं।

वारंट के बारे में पूछने आई महिला ने आरक्षक को पीटा थाना छावनी में पदस्थ महिला आरक्षक एलिशा की ड्यूटी 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक वायरलेस सेट में लगी थी। इसी दौरान रेखा जोशी मेमन अपने पति नूर मेमन के साथ थाने पहुंची और अपने खिलाफ जारी वारंट के बारे में पूछताछ करने लगी।

आरक्षक ने उसे बताया कि 4 मार्च के लिए उसके नाम से जमानती वारंट जारी है। इसी बात पर महिला नाराज हो गई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपशब्द कहने लगी। इसके बाद उसने आरक्षक के बाल पकड़ लिए और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।

आरोप है कि इस दौरान उसने महिला आरक्षक की वर्दी भी खींचकर फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है

– अंडा थाना : पुरुषोत्तम साहू ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर बबला निर्मलकर, डिलेश्वर साहू उर्फ गब्बर, भद्री ठाकुर और मनीष ठाकुर ने रास्ते में रोककर मारपीट की। बीच बचाव करने आए भाई और पत्नी से भी मारपीट की गई। – खुर्सीपार थाना : आकाश तिवारी ने शिकायत की कि होली खेलते समय दिलीप प्रसाद और प्रदीप प्रसाद ने गाली-गलौज कर पत्थर से मारपीट की। एक अन्य मामले में सूरज सतनामी पर 16 वर्षीय सतीश साहू को मारने और धमकी देने का आरोप है। – पुरानी भिलाई थाना : यहां चार अलग-अलग मारपीट के मामले दर्ज हुए। संध्या सोनी, वेंकट राव, रूखमणी नवरत्न और आशीर्वाद मानवेल ने अलग-अलग लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत की। – भिलाई भट्टी थाना : राज साहू ने आरोप लगाया कि होली में डीजे/बॉक्स बजाने को लेकर सोनू बैरागी और चंदन तांडी ने लकड़ी और मुक्कों से मारपीट की। – भिलाई नगर थाना : सेक्टर-10 में झगड़े के दौरान बाबी सुब्बा ने बीच बचाव करने वाले युवक पर चापड़ से हमला कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य मारपीट के मामले भी दर्ज किए गए। – बोरी थाना : कान्हा पटेल ने आरोप लगाया कि विवाद न करने के लिए समझाने पर पुरुषोत्तम निषाद और अजीत निषाद ने पत्थर और कड़े से हमला कर दिया। – धमधा थाना : राजकुमार साहू पर महेन्द्र साहू और उसके साथी ने टूटे शराब की बोतल से हमला किया। – दुर्ग कोतवाली : रेणुका चंद्राकर ने किरायेदार भारती ढीमर पर गला दबाने और मारपीट का आरोप लगाया। एक अन्य मामले में रामगोपाल साहू पर भी मारपीट का केस दर्ज हुआ। – जामुल थाना : होली के दौरान पीयूष साहू, अजय यादव, दीपक ठाकुर, गोविंद साहू आदि की शिकायतों पर भी अलग-अलग मारपीट के केस दर्ज हुए। – कुम्हारी थाना : आदित्य कुर्रे ने आरोप लगाया कि होली खेलते समय अज्जू और ज्वाला गायकवाड ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया।

अलग-अलग थानों में दर्ज हुए मारपीट के 51 मामले छावनी थाना- 1 अंडा थाना – 1 खुर्सीपार थाना – 2 पुरानी भिलाई थाना : 4 भिलाई भट्टी थाना : 1 भिलाई नगर थाना : 4 बोरी थाना : 1 धमधा थाना : 1 दुर्ग कोतवाली : 2 जामुल थाना : 5 कुम्हारी थाना : 1 नेवई थाना : 4 पाटन थाना : 7 पुलगांव थाना : 4 सुपेला थाना : 3 उतई थाना : 2 अमलेश्वर थााना : 1 वैशाली नगर थाना : 2 जामगांव आर थाना : 1 पद्मनाभपुर थाना : 4

Related Articles

Back to top button