
Uncategorized
रायपुर DSP ने गाया फाग, पुलिसकर्मी झूमें, बिलासपुर के थानों में उड़े रंग-गुलाल, रायगढ़ में परिवार संग होली खेल रहे पुलिस जवान
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद जवान थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। रायपुर में डीएसपी नरेश पटेल ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गया। इस दौरान जवान डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाकर थिरकते नजर आए।







बिलासपुर पुलिस लाइन थाने में भी पुलिसकर्मी जमकर झूमे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रायगढ़ में जवान अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां शेयर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ड्यूटी के बाद की राहत और त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है।





