
Uncategorized
दुर्ग जिले में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में बुलाया गया…..
By Dinesh chourasiya
होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग क्षेत्र के कुल 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दिनांक 27.02.2026 को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में तलब किया गया।







आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को उपस्थित कर कड़ी समझाइश दी गई। सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट दर्ज कर उनका सत्यापन किया गया।
उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा सेवन/विक्रय, मारपीट, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था भंग करने पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकतानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के अंतर्गत बाउंड ओवर कार्यवाही की जाएगी।











