
भिलाई पावर हाउस ब्रिज से 1.70 लाख की लूट नकाबपोश बाइक सवारों ने व्यापारी से कैश से भरा बैग छीन कर भागे
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर भट्टी थाना क्षेत्र में मसाला व्यापारी से दो नकाबपोश युवकों ने 1 लाख 70 हजार रुपए कैश छीन लिए। सब्जी व्यापारी मरोदा के बाजार में दुकान लगाता है। रोजाना की तरह वो बाजार के बाद घर वापस लौट रहा था, इसी बीच पावर हाउस ब्रिज के उपर दो नकाबपोशों ने गाड़ी में कैश वाला बैग चलती गाड़ी में उठाया और फरार हो गए।







यह वारदात 22 फरवरी की रात करीब 10.40 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी कैंप-2 भिलाई निवासी महादेव बाघमारे (61) की शिकायत पर भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने दो नकाबपोश अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 3(5) और 304 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
एक्सल गाड़ी के बीच में रखा था कैश का बैग प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि रविवार को मैं अपनी गाड़ी टीवीएस एक्सल से बाजार के बाद अपने घर जा रहा था। मेरे बैग में एक लाख 70 हजार रुपए कैश था। रात के करीब 10.40 बजे पावर हाउस ओवरब्रिज के उपर सेक्टर की तरफ में पहुंचा था कि दो अज्ञात लड़के काले रंग की पल्सर बाइक में मेरे दाहिने तरफ से पहुंचकर गाड़ी के सामने रखे मेरे पैसे के थैले को जिसमें एक लाख सत्तर हजार रुपए था उसे चलती गाड़ी से छिनकर भाग गए।




दो दिनों तक सुराग खंगालती रही पुलिस बता दें कि यह पूरा मामला 22 फरवरी की रात का है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पहले पुलिस ने तस्दीक की। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। प्रार्थी से कई बार पूछताछ की गई। इसके बाद 24 फरवरी को अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि पावर हाउस ब्रिज के पास सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से वहां किसी भी तरह के फुटेज सामने नहीं आए हैं। मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




