
भिलाई के खुर्सीपार में अवैध गांजा बेचते तीन को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपियों के कब्जे से 07 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन जप्त
By Dinesh chourasiya







दिनांक 18.02.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं।




सूचना पर एसीसीयू एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेहियों को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया।
आरोपी का नाम :
1. अमन सेंडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
2. प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
3. एन. पूजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी 18 नंबर रोड, कैंप-01, थाना वैशाली नगर
जप्त सामग्री :
1. 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा
2. एक स्कूटी
3. 02 नग मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित मूल्य ₹3,75,000/-)




