भिलाई में बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी रात 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, सुबह फंदे से लटकती मिली लाश जाँच में जुटी पुलिस
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम के पहले 10वीं की एक छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, फिर सुबह फंदे से लाश लटकती मिली है। घटना जामुल थाना इलाके की है।
सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश







मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कचादुंर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
छात्रा की आत्महत्या के मामले में जामुल पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दबाव या किसी अन्य कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।








