Uncategorized

छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी सहित मनरेगा-एक्ट के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन:रायपुर के चारों विधानसभा में चक्काजाम; बिलासपुर-जगदलपुर हाईवे में भी धरना प्रदर्शन

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसी मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में हर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम किया जा रहा है।

मनरेगा के एक्ट बनाने और नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पहले से ही विरोध कर रही है। रायगढ़ जिले में कोलाईबहाल जामगांव में धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर ड्राई डे घोषित नहीं किए जाने पर शराब दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया।

Related Articles

Back to top button