
Uncategorized
भिलाई के खुर्सीपार में अवैध गांजा बेचते। एक आरोपी को रंगे हाथ पुलिस की टीम ने दबोचा आरोपी के पास से 01 कि.900 ग्राम गांजा (कीमत ₹90,000) जप्त
By Dinesh chourasiya







दिनांक 28.01.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मछली मार्केट, देवार बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम चन्द्रपाल देवार बताया। आरोपी के कब्जे से विधिवत तलाशी के दौरान 01 कि.900 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹90,000/- है, जप्त किया गया।
उक्त संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।




🔹 गिरफ्तार आरोपी
नाम – चन्द्रपाल देवार
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – देवार बस्ती, खुर्सीपार




