Uncategorized

भिलाई में पेप्सी कंपनी के मैनेजर एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार 🔹 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, चाकू, डंडा एवं स्कूटी वाहन जप्त 🔹 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान

By Dinesh chourasiya

 


दिनांक 25.01.2026 को रवि रंजन उम्र 42 वर्ष, निवासी कैम्प-1, थाना छावनी द्वारा थाना वैशालीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पेप्सी कंपनी भिलाई के डिस्ट्रीब्यूटर अंकित यादव के सुंदरनगर स्थित गोदाम (के.पी.एस. स्कूल के पीछे, बाबादीप सिंह नगर) में अपने साथियों के साथ बैठा था। उसी परिसर में स्थित सेलिब्रेशन प्वाइंट रिसोर्ट में आयोजित पार्टी के दौरान रात्रि लगभग 09:15 बजे कुछ युवक परिसर के बाहर आपस में झगड़ा एवं गाली-गलौज कर रहे थे।

प्रार्थी एवं उसके साथियों द्वारा रिसोर्ट संचालक से संपर्क कर परिसर की बाहरी लाइट बंद करवाई गई, जिस पर उक्त युवक आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, चाकू एवं पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन का कांच, बुलेट मोटरसाइकिल का वाइजर तथा बिजली मीटर को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशालीनगर में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 109, 190, 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना उपरांत आरोपी फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता, योगेश गुप्ता सहित कुल 05 आरोपियों (03 अपचारी बालक) को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन जप्त कर न्यायिक रिमांड की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सूरज गुप्ता उर्फ गोलू, उम्र 26 वर्ष
निवासी – स्टेशन मड़ौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छ.ग.)

2. योगेश गुप्ता उर्फ बमबम, उम्र 18 वर्ष 03 माह
निवासी – कैम्प-1, वृन्दा नगर, थाना वैशालीनगर

3. 03 अपचारी बालक

Related Articles

Back to top button