Uncategorized

दुर्ग पुलिस गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट पर:रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सीमाओं पर सघन चेकिंग, 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। 26 जनवरी से पहले जिलेभर में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दुर्ग पुलिस ने दुर्ग–भिलाई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक परिसरों पर विशेष निगरानी रखी गई।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीडीएस टीम, एंटी सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड की तैनाती की गई। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के प्रतीक्षालयों, यात्रियों के सामान, गोदामों और परिसरों की बारीकी से जांच की गई।

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर तत्काल पूछताछ कर पुष्टि की गई, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। जिले की सीमाओं से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी की गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है।

अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए जिला मुख्यालय में अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, प्लाटूनों का मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फोटो सेशन सहित पूरे आयोजन का अभ्यास किया गया।

Related Articles

Back to top button