
दुर्ग जिले क्षेत्र में मंडई मेला क्षेत्र में धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya







दिनांक 19.01.2026 को ग्राम **नंदिनी खुंदनी मंडई मेला**, झूला के पास आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान **विश्वसनीय मुखबीर सूचना** प्राप्त हुई कि दो युवक धारदार चाकू लेकर मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम—




1️⃣ **नीरज साहू**, पिता विजय कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर
2️⃣ **तीरथ साहू**, पिता चंद्रिका साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर
बताया। आरोपियों के कब्जे से **धारदार चाकू** बरामद किया गया।
आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमकाकर **शांति भंग करने का प्रयास** किया जा रहा था, जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी।




