
भिलाई में पुलिस ने देर रात होटल में मारी रेड, हाई प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, लखनऊ से आई दो युवतियां होटल में पकड़ी गईं, मैनेजर समेत तीनों पर कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी, जहां बाहर से आई दो युवतियां मौजूद मिलीं। मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।







पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि इसमें शामिल महिलाएं अन्य प्रदेश से आने वाली हैं। सूचना की तस्दीक के बाद स्मृति नगर पुलिस ने होटल में रेड की कार्रवाई की।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आई थी महिला जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं, जो फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। वहां से वे भिलाई आईं और होटल क्राउड में ठहरी थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने होटल में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
मैनेजर करने लगा विवाद, महिला पुलिस से युवतियों ने की झुमाझटकी एएसपी व पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से होटल से संबंधित दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी। इस पर मैनेजर ने पुलिस टीम से वाद-विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, जिन दो युवतियों के संबंध में देह व्यापार की सूचना मिली थी, वे भी होटल के कमरे में मौजूद पाई गईं। महिला पुलिस बल द्वारा जब लखनऊ से आई गई युवतियों की तलाशी ली जा रही थी और उनसे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो उन्होंने भी पुलिस से बहस शुरू कर दी। इस दौरान उनके द्वारा हाथापाई और झूमाझटकी करने का भी आरोप है। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।




मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश पुलिस ने होटल के कमरे से संबंधित साक्ष्य जुटाए और होटल मैनेजर और दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।




