Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने 66 फरार वारंटियों को पकड़ा:अभियान चलाकर सभी को अरेस्ट किया, कोर्ट ने न्यायिक रिमांड भेजा जेल

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार तड़के फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों से कुल 66 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्थायी और गिरफ्तारी वारंट वाले अपराधी शामिल हैं। सभी को फिंगरप्रिंट प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अदालती मामलों में बार-बार गैरमौजूद रहने वाले 26 स्थायी वारंटी और आपराधिक मामलों से संबंधित 40 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इस तरह कुल 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा।

अभियान की सफलता के बाद, पुलिस अब फरार वारंटियों की डिजिटल निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य वारंट जारी होते ही उनकी लोकेशन को तुरंत ट्रैक कर कार्रवाई करना है।

थानों के अनुसार गिरफ्तारियों का विवरण

स्थायी वारंट

दुर्ग थाना से 4; पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर, नंदिनी से 3-3; सुपेला, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी से 2-2; कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर, अमलेश्वर से 1-1 वारंटी।

गिरफ्तारी वारंट

निवाई से 6; छावनी, सुपेला से 5-5; दुर्ग से 4; मोहन नगर से 3; खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर, अंडा से 2-2; भिलाई नगर, पुलगांव, मचानदूर से 1-1 वारंटी।

Related Articles

Back to top button