भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा:प्लांट के अंदर हाईवा चालक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत परिजनों ने मांगा 25 लाख का मुआवजा
By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। प्लांट के अंदर ही एक हाईवा ने मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षवर्धन निषाद (23) पिता देवेंद्र निषाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों ने बीएसपी के गेट-1 को जाम कर दिया है। वे मुआवजे और छोटे बेटे की नौकरी की मांग कर रहे हैं।







परिजनों ने लगाया लापरवाही की आरोप हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बीएसपी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि प्लांट के अंदर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। मृतक की बहन ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त आस-पास सभी लोग मौजूद थे,लेकिन किसी ने भी भाई को अस्पताल नहीं पहुंचाया। एंबुलेंस को भी आने में देरी हुई। कर्मचारियों को जो भी सुरक्षा किट दिए गए हैं, वो भी सारे खराब है।
बीएसपी प्रबंधन ने अनुकंपा नौकरी की बात मानी इधर चक्का जाम के बाद बीएसपी प्रबंधन ने परिजनों से बात की। इसके बाद मैनेंजमेंट ने अनुकंपा नौकरी के तहत छोटे भाई को नौकरी देने की बात कही है। इसके अलावा बीमा के 10 लाख रुपए की राशि की भी जानकारी दी है। हालांकि परिजन 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।




बड़ी बहन ने कहा- किसी ने नहीं की मदद मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया जा रहा था। तब तक जख्मी हालत में भाई सड़क पर तड़प रहा था। ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। एम्बुलेंस पहुंची और भाई को मेन मेडिकल पोस्ट ले गई है। मेन मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है।




