Uncategorized

दुर्ग जिले के ,बोरी थाना क्षेत्र में आंख में मिर्ची पाउडर डालकर सोना चांदी की लुट करने वाले 6 आरोपी 8 महीने बाद पकड़ाए 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दिनांक 22.02.2025 को प्रार्थी महेन्द्र सोनी सा. टेकापार बोरी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव गांव जाकर फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचते है। घटना दिनांक को भी *अपने भतीजे राहुल सोनी के साथ ग्राम रूहा फेरी लगाने सुबह 07.00 बजे गये हुए थे, जो फेरी लगाकर वापस आते समय ग्राम टेकापार खिलौरा के ग्रामीण कच्ची सड़क पर बरगद पेड के नीचे तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल चालक भतीजे राहुल सोनी के आंखो में मिर्ची पावडर डालकर प्रार्थी के पास रखे काले रंग के रैग्जीन बैग जिसमें सोने चांदी के आभूषण सोने के पत्ती डोरला बेलपत्ती मंगल सूत्र पिटवामनी बाली फुल्ली ओम लाकेट चांदी के गुब्बा पायल फैशी पायल बच्चों का पायल फेंसी सामान मोटा पायल आदि आभूषण कीमती करीबन 96000 को लूट कर फरार हो गये ।* प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना बोरी में अपराध क्रमांक 17/25 धारा 309(4), 317(4) 317 (5) बीएनएस* कायम करो विवेचना में लिया गया ।

आरोपी  की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गये टेक्नीकल साक्ष्यों तथा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि *ग्राम टेका पार खार टेकापार से खिलौरा रास्ते मे प्राथी महेन्द्र सोनी से लूटे गये आभूषण को आरोपीगण परपोडी़ क्षेत्र के कुछ लोगों को बिकी किये हैं

उक्त सूचना पर *संदेही कपिल साहू निवासी खालेपारा परपोडी, आकाश श्रवण निवासी इंदिरा नगर परपोडी़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया* गया । पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक को *प्रार्थी से सोने चांदी के आभूषण को तीन साथी मिलकर लूटना बताये* , जिसमें स्वयं *आकाश श्रवण, कपील साहू एवं तीसरा आरोपी गणेश धनकर उर्फ चिंटू निवासी नागपुर का रहने है ।* घटना दिनांक को आरोपियों द्वारा लूटे गये *सामान को बराबर बराबर बांट लिए, साथ ही आरोपियों के द्वारा बताया कि लूट में शामिल तीसरा आरोपी गणेश उर्फ चिन्टू निवासी शिवनगर पार्टी नागपुर का रहने वाला है तथा उसके पास लूटे गये सभी सामान को छत्तीसगढ में बेचने* से पकडे़ जाने के डर से *नागपुर में बेचने के लिए देना स्वीकार किये ।*

आरोपियों से प्राप्त उत्त जानकारी के आधार पर तत्काल *पुलिस टीम नागपुर भेज कर गणेश उर्फ चिन्टू को हिरासत में लेकर पूछताक्ष करने पर लूटे गये सभी सामान को राजा साहू निवासी भगत नगर नागपुर को बिक्री हेतु देना स्वीकार किया,* जिस पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।

*आरोपियों से लूटी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं सब्जी काटने का चाकू विधिवत जप्त किया गया* है। आरोपियों को दिनांक 17. 11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. आकाश श्रवण उम्र 23 वर्ष निवासी इंदिरा नगर थाना परपोडी़ जिला बेमेतरा छ०ग०

2. कपील साहू उम्र 28 वर्ष निवासी खालेपारा परपोडी़ थाना परपोडी जिला बेमेतरा छ०ग०

3. गणेश धनकर उर्फ चिंटू उम्र 21 वर्ष निवासी शिवनगर पार्टी नागपुर महाराष्ट्र ।

4. राजा साहू उम्र 24 वर्ष निवासी भगत नगर कलमना नागपुर महाराष्ट्र।

5. रोहित यादव उम्र 38 वर्ष निवासी धौराभाठा परपोड़ी थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा छ०ग०

6. रामजी लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी सुराडबरी थाना छुईखदान जिला गण्डई छुईखदान छ०ग०

Related Articles

Back to top button