Uncategorized

यूपी के बरेली में इंटरनेट बंद, 10 हजार जवान तैनात:काशी में कमांडो की मॉकड्रिल, यूपी में जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात 

By Dinesh chourasiya

 

यूपी में जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट है। बरेली में पिछले जुमे को हुए बवाल के बाद संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। करीब 10 हजार जवान तैनात किए गए हैं। SSP-DM सड़कों पर उतरे हैं। कल ही दोबारा इंटरनेट बंद कर दिया था। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

काशी में कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर ATS कमांडो ने मॉक ड्रिल की। कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी पुलिस सड़कों पर है। फ्लैग मार्च कर रही है। गोंडा में आईजी रेंज ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा तैयारियां देखीं। संभल में जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस अलर्ट है। दरअसल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से 3 अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान किया गया था। हालांकि, बाद में त्योहारों को देखते हुए इसे वापस ले लिया गया था।

यूपी में अलर्ट की तस्वीरें देखिए…

वाराणसी में कमांडो ने मॉक ड्रिल की। कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर आतंकी घटनाओं, बम की सूचना जैसी घटनाओं को लेकर अभ्यास किया।
कानपुर में भी पुलिस अलर्ट है। पुलिसकर्मी जगह-जगह पैदल मार्च कर रहे हैं।
पीलीभीत में जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जामा मस्जिद सहित जिले की सभी मस्जिदों के बाहर कड़ी निगरानी की जा रही है।

बवाल के बाद बरेली में ज्यादा अलर्ट

बरेली में पिछले जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ मामले को लेकर बवाल हुआ था। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ पर हुई एफआईआर के खिलाफ रैली बुलाई थी। प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी थी। सख्ती के बावजूद कई जगह बवाल हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद 2 अक्टूबर को ही इंटरनेट बंद कर दिया गया। पुलिस ने दावा किया था कि बरेली में बवाल करने की साजिश थी। मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा है। बरेली बवाल को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गईं। 2500 उपद्रवियों में 200 नामजद किए गए। अब तक उपद्रव करने वाले 81 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button