Uncategorized

रायपुर के प्रिंटिंग इंक गोदाम में लगी आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

By Dinesh chourasiya

रायपुर के खमतराई में रविवार को प्रिंटिंग इंक के गोदाम में अचानक आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि धुएं का काला गुबार आसमान में दिख रहा है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। मामला खमतराई थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि, आग लगने की घटना करीब 3:15 बजे के आसपास की है। रविवार होने की वजह से गोदाम के भीतर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। तभी अचानक गोदाम के एक तरफ से आग की लपटे उठने लगी। जब धुआं ऊपर की ओर उठने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

खमतराई में रविवार को प्रिंटिंग इंक के गोदाम में अचानक आग लग गई है।
आग इतनी तेज है कि धुएं का काला गुबार आसमान में दिख रहा है।

थिनर और केमिकल ज्वलनशील पदार्थ से फैली आग

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने फोम डालकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह एक प्रिंटिंग इंक का गोदाम था। जहां थिनर और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ भी रखे हुए थे। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। फिलहाल खमतराई पुलिस मौके में जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button