
Uncategorized
भिलाई के खुर्सीपार में देर रात युवक का मर्डर, मामूली विवाद के बाद युवक की लोहे की रॉड मारकर हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस
By Dinesh chourasiya
भिलाई से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर खुर्सीपार इलाके में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार निवासी आरोपी सुरेंद्र महानंद का बीती रात करीब 11 बजे योगेंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान मृतक एस कामेश (27 वर्ष) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।




