
भिलाई में राइस मिलकर के घर ED रेड:मनी-लॉन्ड्रिंग केस में देश के 20 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिल से कमीशन-अवैध भुगतान कराया
By Dinesh chourasiya
आंध्र प्रदेश के कथित 3,500 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने करीब 6 राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें छत्तीसगढ़, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं।
ED ने भिलाई के हुडको और तालपुरी में राइस मिलर सुधाकर राव के घर पर भी छापेमारी की है। यहां ED की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सुधाकर राव की भी घोटाले में संलिप्तता है। फर्जी बिल, बढ़े हुए बिलों के जरिए कमीशन और अवैध भुगतान कराने का आरोप है।







मिली जानकारी के मुताबिक ED ने एरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्री ज्वेलर्स एक्जिम्प, एनआर उद्योग एलएलपी, द इंडिया फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), वेंकटेश्वर पैकेजिंग, सुवर्णा दुर्गा बॉटल्स, राव साहेब बुरुगु महादेव ज्वेलर्स, उषोदय एंटरप्राइजेज और मोहन लाल ज्वैलर्स (चेन्नई) में छापेमारी की है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच के बाद हुई है, जिसमें शेल कंपनियों, बेनामी फर्मों और हवाला नेटवर्क के जरिए धन के लेन-देन का खुलासा हुआ था।




