Uncategorized

CG पति-पत्नी, 2 बच्चों को मारकर घर की बाड़ी में दफनाया कुल्हाड़ी से हत्या; बदबू आई तो कब्र खोदकर निकाले गए शव

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफनाया गया। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। बुधराम राजमिस्त्री का काम करता था।

घर के पीछे बाड़ी में दफन थी लाश जिसे पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया।

पिछले 4 दिनों से बंद पड़ा था घर

ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 4 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया।

घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

घर से बाहर थी एक बेटी इसलिए बच गई

स्थानीय महिला भुवनेश्वरी यादव का कहना है कि, घर बंद पड़ा था, आसपास के किसी लड़के ने अंदर देखा तो उसे खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घर के अंदर हत्या, बाड़ी में दफनाया

एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक गुरुवार सुबह सूचना मिली थी की एक घर में खून के धब्बे दिखे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला की पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या की गई है। घर के अंदर ही कुल्हाड़ी से मर्डर करने के बाद पीछे बाड़ी में शव दफनाया गया था।

Related Articles

Back to top button