दुर्ग भिलाई सहित देशभर में आज गणेश विसर्जन मुंबई में 1.80 लाख मूर्तियां विसर्जित होंगी
By Dinesh chourasiya
देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित होनी हैं। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया गया।







इसके लिए गिरगांव चौपाटी पर एक AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के लिए स्टिकर भी लगाए गए हैं।
इससे पुलिस को वाहनों का पता लगाने, भीड़ पर नजर रखने और उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी ताकि ट्रैफिक डायवर्जन के लिए इन्हें रियल टाइम में मैनेज किया जा सके।


मुंबई में क्या-क्या इंतजाम




- समुद्र तटों पर 1,175 स्टील प्लेटें लगाईं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में न फंसें।
- बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में मदद के लिए लगभग 50 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है।
- विसर्जन स्थलों पर 245 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। साथ ही 42 क्रेन भी तैनात की गईं हैं।
- जलाशयों और कृत्रिम झीलों पर 2,178 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं।
- बचाव और राहत कार्य के लिए 56 मोटरबोट की व्यवस्था की गई है।





