Uncategorized

भिलाई खुर्सीपार में विकास कार्यों की समीक्षा:कलेक्टर ने ITI परिसर स्थित गारमेंट फैक्ट्री और एसआरएम सेंटर का निरीक्षण किया, स्वच्छता अभियान की जानकारी ली

By Dinesh chourasiya

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भिलाई आईटीआई परिसर में निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री और एसआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। भिलाई नगर निगम कमिश्नर राजीव पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

वर्ष 2022 में शुरू हुई गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। फंड की कमी के कारण इसमें देरी हुई है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि शासन से चर्चा कर आवश्यक राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। भवन में नमी और सीलन की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।

युवाओं को प्रति खसरा सर्वे 10 रुपए मिलेंगे

फैक्ट्री स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बनेगी। डिजिटल कॉर्प सर्वे की प्रगति पर कलेक्टर ने बताया कि एप आधारित सर्वे से प्रत्येक खसरा में फसल और रकबे का सत्यापन हो रहा है। गांव के तकनीकी जानकार युवाओं को प्रति खसरा सर्वे 10 रुपए मिलेंगे।

जल्द ही शुरू होगा नया प्रोजेक्ट

इससे धान खरीदी के समय किसानों को सटीक डेटा उपलब्ध होगा। स्वच्छता अभियान में भिलाई नगर निगम की राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंकिंग है। कचरा सेग्रीगेशन के लिए नई रणनीति और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष स्थान चिह्नित किया गया है। जल्द ही इस पर नया प्रोजेक्ट शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button