Uncategorized

दुर्ग में शौक पूरा करने क लिए चुराते थे बाइक और स्कूटी पकड़ाए 2 नाबालिग, चोरी की 19 गाड़ियां बरामद

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 19 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार, जिले में बढ़ती वाहन चोरी पर नजर रखने के लिए ‘सशक्त ऐप’ का यूज किया जा रहा था। सूचना पर ग्रीन चौक से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वे पिछले चार महीनों से वाहन चोरी कर रहे थे। दो नाबालिग आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे।

वे चोरी के वाहनों को कम कीमत में अपने परिचितों को बेच देते थे। खरीददार जानते थे कि वाहन चोरी के हैं और इनके पास न तो नंबर है और न ही कागजात। पुलिस ने 14 ऐसे खरीददारों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद किए गए वाहनों में 10 स्कूटी और 9 बाइक है। आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चुराते थे। वे चोरी के वाहनों को छिपाकर रखते और फिर बेचकर पैसे खर्च कर देते थे।

Related Articles

Back to top button