
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला:सिर पर चोट; आरोपी गुजरात का, दावा- बंगले की रेकी की, CCTV में भी दिखा
By Dinesh chourasiya
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली CM ऑफिस ने बयान में कहा,








आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। मीडिया में चल रही थप्पड़ वाली बात गलत है।
आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आरोपी 24 घंटे से CM की रेकी कर रहा था।




सोशल मीडिया में CCTV भी वायरल हो रहा है। इसमें खीमजीभाई 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिख रहा है।
इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज चल रहा है।


प्रवेश वर्मा का दावा- आरोपी ने पहले रेकी की थी
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही हैं। दिल्ली-NCR से रोजाना 1000-2000 लोग CM के पास आते थे। आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी MLC की गई।
उन्होंने कहा- हमें पता चला है कि आरोपी व्यक्ति पिछले 24 घंटों से सीएम की रेकी कर रहा था, उसने गुप्ता के शालीमार बाग स्थित घर की भी रेकी की। रात सिविल लाइंस में भी गुजारी। ताकि वह मुख्यमंत्री से मिल सके। आज जब वह आया, तो उसके हाथ में कोई कागज नहीं था। वह सीएम से मिलते ही हमला किया। CM के हाथ-पैर और सिर में चोट आई है।




